Please wait
पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic

योग दिवस कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं : कलकत्ता उच्च न्यायालय में राज्य सरकार का स्पष्टीकरण

मुख्य मंच के सामने करीब 35 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है

19 Jun 2026

योग दिवस कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं : कलकत्ता उच्च न्यायालय में राज्य सरकार का स्पष्टीकरण

कोलकाता। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी। शुक्रवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार ने यह स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में शामिल होना किसी भी सरकारी कर्मचारी के लिए बाध्यकारी नहीं है और अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
दरअसल, राज्य सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से 14 जून को जारी एक निर्देश में राज्य सरकार के स्थायी, अस्थायी, संविदा, दैनिक वेतनभोगी, आउटसोर्स तथा मानदेय आधारित कर्मचारियों सहित सरकारी उपक्रमों, स्वायत्त संस्थाओं और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने का निर्देश दिया गया था।
इस निर्देश को चुनौती देते हुए वामपंथी प्रभाव वाले सरकारी कर्मचारी संगठन को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अमृता सिन्हा ने गुरुवार को राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा था कि इस प्रकार का निर्देश जारी करने का अधिकार उसके पास है या नहीं। इसके जवाब में शुक्रवार को राज्य सरकार ने हलफनामे के माध्यम से स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में उपस्थिति स्वैच्छिक है, अनिवार्य नहीं।
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच रहे हैं। उनके दौरे को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां चल रही हैं। रेड रोड और आसपास के इलाकों में यातायात संबंधी प्रतिबंध लगाए गए हैं तथा बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना की तैयारियां की जा रही हैं।
इस आयोजन को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार के निर्णय में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। न्यायालय ने किसी प्रकार का अंतरिम स्थगनादेश भी जारी नहीं किया। हालांकि, आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस को वैकल्पिक मार्गों से यातायात संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित होगा। मानसून के मौसम और शहर के विभिन्न मैदानों में जलभराव एवं कीचड़ की स्थिति को देखते हुए इस स्थल का चयन किया गया है। अब तक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लगभग 38 हजार लोगों ने पंजीकरण कराया है।
मुख्य मंच के सामने करीब 35 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कोलकाता नगर क्षेत्र और आसपास के विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रमों के माध्यम से लाखों लोगों के इस आयोजन में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


उच्च न्यायालय में राज्य सरकार का स्पष्टीकरण
मुख्य मंच के सामने करीब 35 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News